शुक्रवार, 6 दिसंबर 2024

Inaugration of Class Library in PM Shri Kendriya Vidyalaya Dhar.


पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धार 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 

कक्षीय/वर्गीय पुस्तकालयों का उद्घाटन

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धार में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत कक्षीय/वर्गीय पुस्तकालयों का उद्घाटन किया गया। जिसके अंतर्गत छात्रों के बीच दायित्वों का निर्माण करने की क्षमता एवं कौशल को बढ़ावा देने हेतु एवं वर्गीय पुस्तकालय के रखरखाव में सहयोग करने हेतु एक सराहनीय कदम उठाया गया |कक्षीय/ वर्गीय पुस्तकालय का उद्घाटन पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धार प्राचार्य श्री नीरज अस्थाना जी ने वरिष्ठ शिक्षकों एवम संबंधित कक्षाध्यापक की उपस्थिति में किया। जैसा की विदित हैं कि पूर्व में कक्षा नवी ए तथा नवी ब में पहले से ही वर्गीय पुस्तकालय  सफलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं।







शुक्रवार, 29 नवंबर 2024

पीएम श्री के. वि धार राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी

 पीएम श्री के. वि धार  राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी








COURTSEY: PM SHRI KV DHAR ACTIVITY WHATSAPP GROUP

Thought of the day

 Today's thought

"It is through the process of innovation that knowledge is converted into wealth"

                                                                                    by: APJ ABDUL KALAM

गुरुवार, 28 नवंबर 2024

Thought of the day

TODAY'S THOUGHT

What would you like to be remembered for ? You have to evolve yourself and shape your life.

You should write it on a page and that maybe a very important page in the book of human history.

                                                                                                                    by APJ ABDUL KALAM

बुधवार, 27 नवंबर 2024

जनजातीय गौरव पखवाड़ा १५ नवम्बर २०२४

 

जनजातीय गौरव दिवस १५ नवम्बर २०२४


पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय धार में महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जयंती तथा जनजातीय गौरव पखवाड़ा १५ से २६ नवंबर तक मनाया गया।

साभार: पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय धार वहाट्सप समूह


भारतीय संविधान दिवस 

पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय धार में दिनांक २६ नवम्बर २०२४ को ७५ वे भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धार में विद्यालय के प्राचार्य श्री नीरज अस्थाना, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने मिलकर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया एवं प्रतिज्ञा ली। इसी दौरान ६७२ विद्यार्थी ४४ शिक्षक उपस्थित रहे । विभिन्न शिक्षको ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला तथा संविधान के मौलिक कर्त्तव्य एवं अधिकारो के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों के मध्य संविधान के मौलिक कर्तव्य एवं अधिकारों के संबंध में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई एवं विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया । इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों  ने संविधान के महत्व को गहराई से समझा और संविधान के प्रति अपनी जिम्मेदारी को महसूस किया। साथ ही संविधान के प्रति सम्मान और गौरव की भावना एवं संविधान के मूल्यों को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित हुए । कार्यक्रम का संचालन श्री मिश्रीलाल विश्वकर्मा के द्वारा किया गया ।


साभार: पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय धार


READING PROMOTION

 PM SHRI KENDRIYA VIDYALAYA DHAR READING PROMOTION ACTIVITIES