READER OF THE MONTH

बुधवार, 27 नवंबर 2024


भारतीय संविधान दिवस 

पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय धार में दिनांक २६ नवम्बर २०२४ को ७५ वे भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धार में विद्यालय के प्राचार्य श्री नीरज अस्थाना, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने मिलकर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया एवं प्रतिज्ञा ली। इसी दौरान ६७२ विद्यार्थी ४४ शिक्षक उपस्थित रहे । विभिन्न शिक्षको ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला तथा संविधान के मौलिक कर्त्तव्य एवं अधिकारो के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों के मध्य संविधान के मौलिक कर्तव्य एवं अधिकारों के संबंध में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई एवं विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया । इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों  ने संविधान के महत्व को गहराई से समझा और संविधान के प्रति अपनी जिम्मेदारी को महसूस किया। साथ ही संविधान के प्रति सम्मान और गौरव की भावना एवं संविधान के मूल्यों को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित हुए । कार्यक्रम का संचालन श्री मिश्रीलाल विश्वकर्मा के द्वारा किया गया ।


साभार: पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय धार


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thanks for visiting and assessing my blog.

TODAY'S THOUGHT

TODAY'S THOUGHT   “Start where you are, use what you have, do what you can.”