READER OF THE MONTH

शुक्रवार, 14 सितंबर 2018

हिन्दी दिवस (१४ सितम्बर २०१८ )

हिंदी दिवस १४ सितम्बर २०१८ 
हिंदी पखवाड़ा 
(१४ सितम्बर से २८ सितम्बर तक )
केंद्रीय विद्यालय वायुसेना नलिया में आज प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय के प्राचार्य महोदय एवं हिंदी विभागाध्यक्ष महोदय ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर हिंदी दिवस एवं हिंदी पखवाड़ा जो कि १४ सितम्बर दिन शुक्रवार से लेकर २८ सितम्बर दिन शुक्रवार तक विद्यालय में मनाया जायेगा का शुभारम्भ  किया | 
इस अवसर पर प्राचार्य महोदय  श्री अरुण शर्मा (केंद्रीय विद्यालय वायुसेना स्थल नलिया ) ने हिंदी भाषा की सार्थकता एवं उसके प्रयोग के विषय में अपने विचार रखे एवं समस्त छात्र एवं छात्राओं को बताया की किस प्रकार हम अपने अपनी राजभाषा को अधिकाधिक प्रयोग में लायें | 
हिंदी दिवस के अवसर पे हिंदी विभागाध्यक्ष  महोदय (श्री सीताराम मीणा )ने भी हिंदी भाषा को राजभाषा के रूप में भारतीय संविधान के अंतर्गत अंगीकृत  किये जाने के विषय में  बताया |  साथ ही साथ हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत विद्यालय में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में आधिकारिक रूप से  घोषणा की 
| 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thanks for visiting and assessing my blog.

AUTUMN BREAK LIBRARY ASSIGNMENT

  https://drive.google.com/file/d/1sVxFap-gwBwD65Rz_tTSRhKo-NrHWvAK/view?usp=drive_link